Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 2 मई 2022 : आज कुछ राशियों के जीवन में बनेंगे आय के नवीन स्रोत, कुछ को हो सकती है सेहत सम्बंधित परेशानी

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार, 02 मई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अगर आपके मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे कुछ समय के लिये रोक दें। आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। महत्वाकांक्षी कार्य बेहतर बने रह सकते है। लोगों पर हर बात के मामले में सरलता से विश्वास न करें। घर परिवार में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध होने से हर तरह के क्षेत्रों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। सोच समझकर ही कोई फैसला लें। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
किसी भी काम को करते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें, इससे आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अगर घर अथवा व्यवसाय में बदलाव जैसी कोई योजना बन रही है तो आज उस विषय पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा।

sv news


*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। लम्बी दूरी की यात्रा टाल दीजिए। भावनाओं को वश में रखें दिल की बात किसी को नहीं बतलाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ों की सलाह लें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। महंगी खरीदारी न करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है।


*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपके काम पर अँगुली उठ सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने वाले काम कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ लगी रहेगी। नजदीकी मित्रों से संबंध खराब होने की आशंका है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। आज यह भी हो सकता है आप जिसका भला करने की सोच रहे हैं वह ही आपको नुकसान पहुंचा दें। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। समाज और निकट संबंधियों के बीच में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। नकारात्मक विचारों के हावी होने से आपकी मनो स्थिति विचलित हो सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। आज पर‍िवार के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बनने के बाद स्‍थग‍ित भी हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
अचानक से कोई सकारात्मक घटना घटती नजर आएगी। जिस बात का आपको कई दिनों से इंतजार था, वह अचानक से आगे बढ़ने लगेगी। मानसिक समाधान और सुख-शांति बनी रहेगी। किसी विश्वसनीय कर्मचारी पर कार्य का कार्यभार सौंप सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करना भी जरूरी है। किसी की भी धन सम्बन्धी गारण्टी न दें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक जाए। आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। खुद की ही बातों में अधिक उलझी रहने के कारण पार्टनर की तकलीफ को जाने अनजाने में नजरअंदाज किया जा सकता है। स्टेशनरी कारोबारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad