Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने संगम में विसर्जित की मां की अस्थियां, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिकारी, नेता व व्यापारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लखनऊ के सरोजिनी नगर के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रयागराज संगम मे मां की अस्थियां विसर्जित की। श्रद्धांजलि देने के लिए अधिकारियों का तांता लगा रहा। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी रहे और सरोजनी नगर के मौजूदा भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की मां तारा सिंह का निधन 24 मई को हो गया था। परिवार के लोगों और करीबियों के साथ राजेश्वर सिंह दिवंगत मां का अस्थि कलश लेकर शनिवार को लखनऊ से प्रयागराज में संगम तट पहुंचे। संगम पर एडीजी प्रेम प्रकाश सहित पुलिस प्रशासन के अफसरों समेत करीबियों और भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत मां को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने विधि विधान से पूजन कराकर संगम में अस्थियों का विसर्जन कराया। ईडी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर व विधायक राजेश्वर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ अस्थिकलश लेकर लखनऊ से सुबह प्रयागराज पहुंचे।

SV News

उनके साथ भाई रामेश्वर सिंह व परिवार की सदस्य आभा सिंह, मीनाक्षी सिंह, पत्नी आइजी लक्ष्मी सिंह, बहनोई एडीजी राजीव कृष्ण, वाइपी सिंह, सुधा सिंह उनके पति डा. कृष्णशरण सिंह, डा. परमात्मा सिंह भी आए। सभी ने संगम तट पर शोक सभा की। इसमें एडीजी जोन प्रेम प्रकाश के साथ पुलिस प्रशासन के कई अन्य अफसर भी शामिल हुए। महानगर के व्यापारियों ने भी घाट पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तीर्थ पुरोहित दीपू शास्त्री, संतोष भरद्वाज, राजेंद्र पालीवाल, राजेश तिवारी व विनोद गिरि ने विधि विधान से पूजन कराया और नाव से बीच संगम में जाकर अस्थियों का भी विसर्जन कराया। इस दौरान घाट पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। उल्लेखनीय है कि राजेश्वर सिंह बतौर डिप्टी एसपी यहां सीओ सिविल लाइंस, करछना तथा सीओ यातायात तैनात रहे हैं। उनके पिता स्व॰ रण बहादुर सिंह भीआईपीएस अधिकारी रहे हैं। यहां एजी आफिस के निकट उनका बंगला भी है। प्रयागराज के बहुत से लोग ईमानदार और तेज तर्रार पुलिस अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह से जुडे़ हुए हैं। उक्त अवसर पर राजेश्वर सिंह के करीबी, दिवाकर सिंह, शंकरी सिंह, राजेश सिंह, अरविन्द सिंह विशेन, समाजसेवी संजय अग्रवाल आदि वरिष्ठ पत्रकार गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad