मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़)। विकास खंड उरूवा के बरी गांव निवासी सुशील मिश्रा डायरेक्टर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की माता श्रीमती शिरोमनी मिश्रा (69) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। शिरोमनी मिश्रा के निधन पर मेजारोड व्यापार मंडल संरक्षक इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, ओ पी पांडे, मुन्ना पांडे, रमेश उपाध्याय, विमल पांडे, विनोद कुशवाहा, राजू केसरी आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बुधवार को छतवा गंगा घाट पर उनका दाह-संस्कार किया जाएगा।