Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा पार्षद के पति पर अराजकतत्वों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे भाजपा पार्षद के पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फाफामऊ थाना क्षेत्र के मातादीन का पूरा गांव निवासी रामकुमार यादव फाफामऊ की भाजपा पार्षद रिंकी यादव के पति हैं। वह कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के करीबी हैं। उन पर रात में करीब एक बजे कई लोगों ने हमला कर दिया। कार तोड़ दी। लाठी-डंडे से वार में रामकुमार यादव, उनकी पत्नी रिंकी यादव और भतीजे सचिन को चोटे आई। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराकर केस लिखा है। पार्षद पति रामकुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार की बारात में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो कार घर लौट रहे थे। मकान से कुछ दूर पहले से मौजूद लाठी-डंडों से लैस करीब एक दर्जन लोगों ने घेरकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट से चीखपुकार मची तो पार्षद रिंकी यादव बचाव करने के लिए पहुंची। इस पर लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।

SV News

आसपास के लोग आने लगे तो जाते जाते हमलावर रामकुमार की सोने की चेन छीन ले गए और हवाई फायरिंग भी की। फिर खबर पाकर फाफामऊ थाने की पुलिस वहां आ गई। पुलिस ने रामकुमार से तहरीर लेकर नामजद 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद है। थानाध्यक्ष फाफामऊ आशीष सिंह सिसोदिया का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। प्रकरण की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है जिससे हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इनके बीच पुरानी रंजिश बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad