Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 11 जून 2022 : आज कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, करेंगे आर्थिक और पारिवारिक संकट दूर, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का नकारात्मक असर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शनिवार 11 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला भी लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से कुछ दूरी बनाकर रखें। कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम ले।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज निवेश संबंधित मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस कर सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप कोई नया फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगा। काम के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती न करे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। किसी बदलाव से चिंता हो सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। माता पिता से बहस हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेंगी। धन की बचत करने की आदत डालें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। कुछ जरूरी कामों में पिताजी की सहायता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज मानसिक चिंता रहेगी। यात्रा में छोटी मोटी चोट लग सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें खासतौर पर आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। आपके प्रियजन आपसे समय के साथ-साथ आपसे उपहार की अपेक्षा करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आपके जीवनसाथी के बीच झगड़ा और आप किसी बड़ी चीज में आगे बढ़ सकते हैं। शत्रुओं और रोगों पर विजय पाएंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। जिद की वजह से आपका व्यक्तित्व नकारात्मक हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके मन में जो प्लान कई वर्षों से चल रहे थे, वह हकीकत में बदलने का समय आ गया है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आपको प्राप्त हुए स्रोत और अपनी क्षमताओं का अंदाजा लगाएं। थोड़ी रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश रहेगी। लोगों के मन में आपके लिए जो नकारात्मक छबि बनी है, उसे बदल पाना संभव हो सकता है। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
नए काम के शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा साबित नहीं होगा। किसी महिला के कारण लाभ मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य चिन्ता करवा सकता है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति अगर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी परिवार के साथ मिलकर कोई नई बात करेगा, जो परिवार के भले के लिए होगी। पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार से सावधान रहें। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को धैर्य रखना होगा। खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अभी कुछ ओर अधिक मेहनत लग सकती है। आटे का हलवा दान करें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कुछ ज्यादा बोलने पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश अभी नहीं करना है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad