मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। मनरेगा महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई में महासंघ की प्रयागराज इकाई का गठन रविवार को किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से मेजा के बेदौली गांव निवासी अनीश कुमार मिश्र को प्रयागराज इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनोनयन होने के बाद अनीश कुमार मिश्र ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ते हुए संगठन हित में कार्य करूंगा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं समस्त पदाधिकारियों ने एक स्तर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से संघ शिव मनोरथ शुक्ला को अपना संरक्षक बनाया। होलागढ़ ब्लाक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा सौमित्र त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बीडी शुक्ला ने चुनाव अधिकारी का कार्यभार संभाला। समस्त पदाधिकारियों ने बाद मे मिलकर जिलाधिकारी को ईपीएफ नरमा कराए जाने एवं अभिसरण ना कराए जाने की समस्या का लिखित ज्ञापन भी दिया एवं यह भी लिखा कि यदि यह दोनों समस्या शीघ्र समाप्त ना हुई तो कर्मचारी आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होंगे।