Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सत्ता भले किसी को मिल गई, अखिलेश यादव अब भी जन नेता : नरेन्द्र सिंह

SV News

"जन्मदिन के विहान दिवस" पर नरेन्द्र सिंह ने मुंगारी गांव मे जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया

करछना, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49वें "जन्मदिन के विहान दिवस" पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने शनिवार को करछना के मुंगारी गांव स्थित राम लखन पब्लिक स्कूल मे समारोह करके वृद्धा, विधवा, वृद्धजनों, दिव्यांगों व जरुरतमंदों को वस्त्र (साड़ी, धोती) वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन खास रुप से मनाया। उनके स्वस्थ दीर्घायु होने तथा फिर से उत्तम और उन्नत राज्य की पुनर्स्थापना करने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। 

SV News

सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी को समाजवाद के प्रति आकर्षित किया है, अखिलेश यादव वर्तमान समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं" तथा समाजवाद के प्रणेता डाक्टर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के आचरण को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन की परम्परा को आगे बढ़ाने मे अखिलेश यादव सतत् प्रयत्नशील हैं। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्रित्व काल मे जो ऐतिहासिक फैसले किए थे, वो देश के लिए आज भी नजीर बने हुए हैं। प्रदेश सचिव श्री सिंह ने आगे कहा कि "सत्ता भले किसी को मिल गई हो, लेकिन जनता के दिल मे अब भी नेता अखिलेश यादव ही हैं" क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों तथा हर कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू कर उन्हें मुख्यधारा मे शामिल करने का भगीरथ प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश यादव उर्फ बाबा यादव ने किया। मुख्य रूप से विपिन शुक्ला, राजीव सिंह, चन्द्रमा प्रसाद, अमित यादव मोनू, चन्द्रशेखर सिंह साधु, शोभा आदिवासी, कमलेश कुमार, कल्लू कुशवाहा,सिराज अहमद, लल्लू सिद्दीकी, मुहम्मद अकरम सहित कई सपाई उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad