Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 17 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों की करियर संबंधित बाधाएं होंगी दूर, कुछ रहें सतर्क

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज रविवार 17 जुलाई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
ग्रह स्थिति सकारात्मक है। ज्यादा मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। अपनी काबिलियत के दम पर कोशिश से काम पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है। भाई-बहनों के साथ दिल की बात साझा करना चाहिए। शाम तक सभी काम अच्छे से निपट जायेंगे बेफिजूल की चिंता न करें। नौकरी सम्बन्धी भागदौड़ के परिणाम के मामले में सफलता की आशा रख सकते हैं।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। इसलिए आज आपको सोच समझ कर बोलने की आवश्कता है। इस समय खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, तो उन्हे जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होगा। आमदनी का कोई और जरिया मिल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। जितना अधिक आप वर्तमान पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना अधिक अच्छा रहेगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। किसी का करियर सम्बन्धी मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होने वाले हैं। आज के दिन बेवजह के कार्यों में दिन बर्बाद हो सकता है। इसलिए पहले से ही कार्य की सूची तैयार कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। लव मेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं। जरूरतमंद को खाना खिलाएं। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। काम के साथ-साथ आराम भी करना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
ऐसी संभावनाएं हैं कि घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि आपकी जेब पर कुछ बोझ डाल सकती है। क्रोध करने और गुस्से में आकर बोलने की आपकी आदत किसी को बुरी लग सकती है। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां से शरीर तकलीफ में रहेगा। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम लें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में भाई-बहन का साथ मिलेगा। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। मित्रों से मेल-मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। नवीन वाहन खरीदने की योजना पर कार्य कर सकते हैं।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। आप बहुत भावुक हैं और रिश्तों के प्रति आपके विचार बहुत प्रबल बने रहते हैं शायद इसी बात में कुछ कमियां हैं जिन्हें सँभालने की जरूरत है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और अपनों के साथ नरमी से पेश आएं। सेहत बहुत बढ़िया रहेगी, खानपान में रुचि बढ़ेगी। होटल-मोटल वाले अच्छे लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad