Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 8 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों का भाग्य लेगा करवट, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि, लेकिन इनकी टूट सकती है कोई उम्मीद

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार 08 जुलाई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं.. 

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अगर आज आप किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे है, तो सतर्क रहे। इसके इलावा किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना यकीन न करे, कि बाद में आपको पछताना पड़े। बेहतर होगा आप जो कर रहे हैं अभी उस पर ही ध्यान दें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। जटिल परिस्थितियां आपके पक्ष में निवास करने वाली है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज नौकरी-धंधे में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला कुछ दिनों के लिए टल सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी से विवाद न करें। आज धन का अनायास व्यय न करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। इससे आपकी मानहानि होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। बैंक से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
नए रिश्ते सुखद होंगें। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह वक्त योग्य नहीं है। मित्रों के साथ किए गए पैसों के व्यवहार के कारण कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर आपकी मनोस्थिति पर भी पड़ सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के किसी व्यक्ति के निर्णय के कारण आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है, लेकिन उस व्यक्ति को समझते हुए, उनका साथ देना होगा। आज परिवार वालों के साथ किसी काम के प्लान के बारे में बातचीत करेंगे। खानपान में अनियमितता न होने दें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अनुभवी की सलाह ले सकते हैं। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। अगर घर में नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन जरूर करें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मन हल्का होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जोखिम के कामों से बचकर रहें। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको आज लाभ मिलेगा। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आप सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। समय की अनुकूलता का आभास होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। खानपान में बरती लापरवाही हानिकारक रह सकती है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। मनोरंजन के कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। हितकारी समय चल रहा है। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। किसी रुके गृह कार्य को पूर्ण करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। नकारात्मक गतिविधियों को हावी न होने दें बिगड़ते पारिवारिक संबंध आपकी चिंताओं में वृद्धि कर सकते हैं। ट्रांसपोर्टर्स के लिए समय अच्छा रह सकता है।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad