Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरु, गुजरात के सीएम हुए शामिल

 

sv news

पुरी, एएनआइ। विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरु हो गई है। यह 1 जुलाई से शुरु होकर 12 जुलाई तक चलती है। ओडिशा के पुरी में भी जगन्नाथ रथयात्रा के लिए पहाडी अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों को शामिल करने की अनुमति दी गई है। पुरी में मंदिर से लेकर रथयात्रा मार्ग व अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि बड़दांड (जगन्नाथ मंदिर के सामने की सड़क) के दोनों तरफ इमारतों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं।

sv news

अहमदाबाद में 145वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने  हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 145वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले श्री जगन्नाथजी मंदिर में 'मंगल आरती' की। बता दें कि शुक्रवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है।

मंदिर प्रबंधन और शासन-प्रशासन की ओर से रथयात्रा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रथयात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने बताया कि यह त्योहार यह हमारे भगवान का सबसे बड़ा त्योहार, रथ यात्रा है जो हर साल होती है। पिछले 2 वर्षों से भक्तों की भागीदारी महामारी के कारण वर्जित थी, लेकिन इस वर्ष अनुमति दी गई है।

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथयात्रा को चिह्नित करते हुए 125 रेत के रथ बनाए हैं। सुदर्शन पटनायक ने कहा कि इस बार हमने भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा को चिह्नित करने के लिए 125 रेत के रथ बनाए हैं। यह हमारा नया विश्व रिकॉर्ड होगा।

इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल रात (गुरुवार रात) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पुरी रेलवे स्टेशन पर जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी का निरीक्षण किया। 

रथयात्रा के लिए शहर में 180 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इनमें 250 इंस्पेक्टर, 10 आइजी स्तर के अधिकारी, 200 एसपी तथा अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कुल मिलकर लगभग 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था मे लगे हैं। विभिन्न जगहों पर 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad