Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बूथ सशक्त होने से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी: डॉ रीता बहुगुणा जोशी

sv news


प्रयागराज (शकील खान)। बूथ सशक्त होने से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है यह बातें प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी विधानसभा शहर दक्षिणी में महानगर की टीम के साथ बैठकर बूथ सशक्तिकरण करने की दिशा में समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।

सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा प्रयागराज विधानसभा शहर पश्चिमी में प्रधानमंत्री मोदी ने हर गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना आदि योजनाओं से जोड़ा है जहां भी भारतीय जनता पार्टी को जिन बूथों पर कम मत मिले है उन बूथों को सशक्तिकरण करने के लिए भाजपा महानगर पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक तथा मंडल पदाधिकारी हर परिवार के लाभार्थियों से घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनजागरूक कराकर भाजपा परिवार से जोड़ने का संकल्प बनाएं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा है।किसी बूथ में भाजपा को कम मत मिले है उन्हें सशक्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।सशक्त बनाने की दिशा में सभी पदाधिकारियों को मंत्र बताया।

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मनोयोग के साथ समर्पित है।जन जन तक जनकल्याण कार्याे का जागरूकता अभियान जारी रखा है।यही वजह है कि आज प्रदेश में योगी सरकार तथा केंद्र में मोदी सरकार सफलतापूर्वक जनता की सेवा में लगी है।

इस मौके पर मुरारी लाल अग्रवाल के आवास पर विधानसभा शहर दक्षिणी के बूथ सशक्तीकरण अभियान में मुरारी लाल अग्रवाल पूर्व उप महापौर, प्रणविजय सिंह, शिवेन्द्र मिश्रा, रामलखन देववंशी, विजय सिंह पटेल,विष्णु शर्मा, राजन शुक्ला एवं विधायक नन्दी जी के सहयोगी के रूप में मनमोहन मिश्रा, अजय अग्रहरि, विजय कृष्ण मेहता, लता उपाध्याय, संजय कुशवाहा, देवेन्द्र त्रिपाठी, नरेन्द्र जायसवाल, अशोक सिन्हा, सुरेश पटेल एवं विनोद शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad