प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नैनी मे यजमानी के झगड़े मे तीर्थ पुरोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नैनी के अरैल इलाके में मंगलवार को यजमानी के विवाद में तीर्थ पुरोहित बबुआ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बबुआ के एक साथी लवकुश को भी गोली लगी है, जिसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंची है।
हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है अरैल इलाके में रहने वाले बबुआ तिवारी का दूसरे तीर्थ पुरोहितों से यजमानी को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में मंगलवार को लेकर फिर कहासुनी हो गई। सच्चा बाबा आश्रम के पास झगड़ा बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से बबुआ और उसका साथी लवकुश जख्मी हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां बबुआ की मौत हो गई। उधर घटना को लेकर अरैल में हंगामा मचा हुआ है। पुलिस नाराज लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।