Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इलाज के दौरान महिला की मौत, घंटों शव घर नहीं ले गये परिजन

SV News

लापरवाही का आरोप

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। इलाज के दौरान मांडा सीएचसी में एक महिला की मौत हो गयी । मौत के बाद चार घंटे तक परिजन शव वार्ड से बाहर ही नहीं निकाले और न घर ले गये । हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस ने भी परिजनों को समझाया ।
मिर्जापुर जनपद के बघौरा गाँव निवासिनी शांति देवी (55) को सोमवार दोपहर सवा बारह बजे मांडा सीएचसी में इलाज हेतु उनके पति राजमणि गुप्ता ले गये । ओपीडी के डाक्टर एमबी अंसारी ने जानकारी दी कि महिला को बीपी, हार्ट की बीमारी थी । महिला को उन्होंने शहर ले जाने हेतु रेफर भी किया, लेकिन परिजन गरीबी का हवाला देकर शहर न ले जाकर सीएचसी में ही इलाज के जिद पर अड़े रहे । डाक्टर अंसारी ने कुछ इंजेक्शन दिया, लेकिन लगभग एक बजे महिला की दौरान इलाज मौत हो गयी । मौत के बाद सायं सात बजे तक परिजन महिला का शव वार्ड से भी बाहर नहीं निकाले और गलत इलाज के कारण मौत का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे । सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा भी सीएचसी गये। इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, तो परिजन इस पर भी तैयार नहीं हुए । देर रात तक सीएचसी में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारी नाराज परिजनों को मनाते रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad