Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं अखिलेश यादव : नरेन्द्र सिंह

SV News

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयन्ती पर सपाजनों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित कर किया नमन

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। महान समाजवादी नेता एवं केन्द्र मे कई बार मंत्री रहे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयन्ती पर सपाइयों ने शुक्रवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा मे उनके चित्र पर माला फूल अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुआई मे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माला फूल अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
 छोटे लोहिया के परम शिष्य नरेन्द्र सिंह ने मेजा के भड़ेवरा मे अपने आवास पर अपने नेता की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति मे जन नेता के रूप मे समाजवादी पार्टी के अन्दर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने मे जनेश्वर मिश्र का श्रम साध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने जीवन पर्यन्त शोषितों, दमितों और कमजोरों के पक्ष मे संघर्ष किया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र "सम्पन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे" उनकी मौजूदगी मे बहुत बड़ा बल होता था, आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी मे परिवर्तित करने की जरूरत है।
निवर्तमान सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र के संघर्षों और सपनों को साकार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर पीयूष कुमार सिंह राजू, नरेन्द्र नाथ मिश्रा, शिवानंद शुक्ल, मुनि नारायण यादव,प्रेम चंद यादव, हिमांशु कुमार सिंह,फिरोज खान, अशर्फी पाल, हर्षित मिश्र, विजय बहादुर कुश्वाहा, पारस निषाद, भैया लाल सेठ, प्रदीप सेठ आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad