Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 21 अगस्त 2022 : कुछ राशियां प्रगति के पथ पर रहेंगे सबसे आगे, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज रविवार 21 अगस्त 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। खुद को आनंद देने वाली बातों में थोड़ा समय बिताएं। तला हुआ और मसालेदार खाना नजरअंदाज करें। अपनों का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी को दिए गए उधार पैसे वापस मिल सकते हैं। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। महिलाएं अपने घरेलू और प्रोफेशन कामों को आसानी से निपटा लेंगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें। समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी दूसरी जगह जाने से बचें चोट लगने की सम्भावना है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। दोस्तों की बातों पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान भी दे सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपको और सतर्क होकर अपने अध्ययन के बारे ध्यान देना होगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ संबंध खत्म होने के कगार पर हैं। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। आज कोई भी कीमती सामान खाे सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय इनकम की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। विवाह से संबंधित बातें परिवार की मर्जी के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में आकर अपने कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें। प्रेमी/प्रेमिका के बीच किसी गलतफहमी के वजह से दूरियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आप किसी विशेष कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर समय व्यतीत करने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad