suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज शनिवार 27 अगस्त 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अधूरे काम समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। परिवार और दोस्त खुशी के समय यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती है।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस समय धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से काम लें। दूसरों के उकसाने में न आएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। भागीदारी में किए गए व्यापार की वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है। नहीं चाहते हुए भी किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
सरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में कोई बुजुर्ग हैं तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप भौतिक सुख प्राप्ति संबंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए। ताना मारने की आदत के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी बात साफ तरीके से रखें, टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौति करनी पड़ सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल भी रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। कुछ नई योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट केस संबंधी मामलों को स्थगित रखें। भूमि व भवन इत्यादि से संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। आज आपकी शैली और काम करने का ढंग लोगों को प्रभावित करेगा। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
रिश्तेदार को उसके जरूरत के समय आप पूरी तरह का सहयोग करेंगे तथा ऐसा करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलता दायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को याद कर सकते हैं जिसके साथ आपकी दोस्ती थी।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)