Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 6 अगस्त 2022 : आज इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सचेत, प्रतिद्वंदी हो सकते हैं हावी

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 06 अगस्त 2022 दिन शनिवार है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं...
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र साझेदारी में लाभ मिलेगा। आज आपके कार्य सफल होंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा। नियमित योग करने से आपकी सेहत चुस्त-दुरुस्त बनी रहेगी। शरीर में डिहाइड्रेशन बिल्कुल न होने दें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव हो सकता है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही हैं, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। नजदीकी संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। मनचाहे लोगों के साथ वक्त बिताकर खुद को सकारात्मक बनाना संभव हो सकता है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा।  आर्थिक दिक्कतें और परेशानियां आपके काम में आड़े आएंगी। आपकी आलोचना और निंदा हो सकती हैं।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से पहले कागज की अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। लेनदारियां वापिस आने का समय है। जीवन में बहुत अहम पल आने वाले है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
इस समय कार्य स्थल पर बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का असहयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति सम्बन्धी केस कोर्ट में है तो निराशा वाली बात सामने आ सकती है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
अपनी परिस्थिति को बदलने के लिए किसी एक ही बात का चुनाव करके पूरी एकाग्रता के साथ कोशिश करें। दिनभर बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचार व्यक्तित्व पर प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन चिड़चिड़ेपन से आपको बचना होगा। आज झूठ बोलने से भी बचें। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध सम्भालें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। संतान सुख संभव है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधी मामलों में अनुकूल घटनाक्रम के संकेत हैं।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों को लेकर पर्याप्त रूप से संवेदनशील रहें। त्वचा और खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव रखें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। आपके भाई-बहनों का समर्थन विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि आलस और मौज मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad