मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा तहसील से बनारस के लिए कल से रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिससे यात्रा करने वाले लोगों मे खुशी का माहौल है। विगत कई वर्षों से यात्रियों की असुविधा के लिए बार बार निगम की बसों की मांग वाराणसी से मेजा तहसील के लिए मांगी गई। जिसे उत्तर प्रदेश निगम प्रबंधक द्वारा मेजा तहसील से बनारस तक रोडवेज बस की सुविधा मुहैया करा दी गई। उक्त रोडवेज बस मेजा तहसील से अपने निर्धारित समय सात बजे चलेगी जो भारतगंज, मांडाखास होते हुए बनारस जाएगी। मेजा तहसील से बनारस तक जाने वाली रोडवेज बस के चालक जितेंद्र कुमार व परिचालक अमित कुमार पाण्डेय द्वारा संचालित की जाएगी। यात्रियों को अवगत कराते हुए चालक व परिचालक ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से यह सेवा शुरू हो जाएगी। सात बजे मेजा से चलकर रोडवेज बस करीब 11 बजे बनारस पंहूचेगी। वहीं वापसी शाम चार बजे बनारस से चलकर रोडवेज बस शाम आठ बजे तक मेजा पंहूचेगी। सुविधा शुरू होने से क्षेत्रीय यात्रियों मे खुशी का माहौल है।