Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 28 अगस्त 2022 : आज कुछ राशियों के धन-संपत्ति में होगा इजाफा, लेकिन कुछ के अटक सकते हैं काम

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज रविवार 28 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। आपको अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समय मिलाजुला रहेगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
भाग्य आपके पक्ष में है, दिक्कतें आने के बावजूद आप अपना मनोबल बनाए रखेंगे तथा कार्यों को आसानी से निपटाने में सक्षम भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही कोई नकारात्मक परिस्थिति आज किसी मित्र की सहायता से संभल जाएगी। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है। आय यथावत रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ आज वक्त बिता सकते हैं। आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।  किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा गलत खानपान की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी बरतें। आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहो में भी शामिल होंगे।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से तकरार न पैदा करे। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो यात्रा ना करें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाते हुए उसमें स्थिरता लाने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित नुकसान की वजह से नाराजगी महसूस हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। आपके जीवन में जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आपको आज अपने किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए प्रयासरत रहे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। त्वचा और खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव रखें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। सगे-संबंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। लेनदेन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, वैचारिक मतभेद के कारण नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
खर्चों की अधिकता आपको कुछ विचलित कर सकती हैं इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। लव रिलेशनशिप में स्थिरता और सकारात्मकता नजर आएगी।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad