Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नागपंचमी पर्व पर मेजा में कबड्डी का हुआ आयोजन

 उल्लास और उमंग के साथ मनी नागपंचमी का पर्व


Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी क्षेत्र में पारंपरिक ढंग से उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने दूध और लावे के साथ नाग देवता की पूजा की। पूरे दिन  क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। वहीं लोगों ने पर्व की परंपरा से जुड़े खेलों के आयोजन का खूब लुत्फ उठाया। नागपंचमी का उल्लास गांवों में ही खास तौर से नजर आया, जहां दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के संबंध में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पर्व भगवान शिव के गले की शोभा कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा का ही है। नाग पूजा भगवान विष्णु और प्रभु शिव से जुड़ी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। लेकिन इसे मनाने का मूल प्रयोजन सर्पों से रक्षा की कामना करना माना जाता है। मान्यता है कि इस मौके पर महिलाएं नागदेवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन्हीं परंपराओं को देखते हुए मंगलवार को नागपंचमी के मौके पर नाग पूजा करने के साथ ही खेलों का आयोजन कर लोगों ने उनमें प्रतिभाग किया। हालांकि गांवों की अपेक्षा  बाजारों में पर्व के उल्लास में भारी कमी रही। बाजारों में लोगों ने केवल पूजन अर्चन तथा तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ उठाया। जबकि गांवों में कुश्ती, दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों की जबरदस्त धूम रही। इस मौके पर खास तौर से क्षेत्र के सिरसा स्थित श्रीनाथ मंदिर, भटौती स्थित पहाड़ी महादेव,मेजा स्थित बाबा बोलन नाथ धाम और रामनगर स्थित शीतला माता धाम जैसे मंदिरों पर भक्तों का अपार मजमा लगा। इसी क्रम में पिछले कई दशकों की भांति इस वर्ष भी मेजा स्थित बोलने के दशमी की बारी में गुनई और मेजा के बीच मैत्री कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों टीमें बराबर अंक के साथ विजेता रही।कार्यक्रम में पत्रकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी महेंद्र यादव और रामबहादुर यादव सहित क्षेत्र के पुराने कबड्डी खिलाड़ियों ने कबड्डी खेल को सकुशल संपन्न कराने में महती भूमिका निभाई।इस मौके पर भारी भीड़ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad