Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा : बत्तख के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या

SV News


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। मेजा के टुडिहार गांव में बत्तख के विवाद मे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जानकारी पर पंहुची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुछताछ मे जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के टुडिहार गांव में बीती रात बत्तख चराने वाले सोहन लाल निवासी उमरी कला, करमा, घूरपुर की हत्या कर दी गई वह गांव के बाहर खेतों की तरफ पन्नी का आशियाना बनाकर उसी मे था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बत्तख के विवाद मे उसे मौत के घाट उतार दिया गया। रात मे ही बगल में रहे पत्नी चिंता देवी व परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में ही थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी करते हुए छानबीन में जुट गए। हत्या किसने की और किन कारणों से की यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad