Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा : नागपंचमी पर "हर हर महादेव" के उद्घोष से गुंजायमान हुआ पहाड़ी महादेव

SV News

नागपंचमी के पावन पर्व पर भक्तों ने चढ़ाया लावा और दूध

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। नाग पंचमी का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, लावा चढ़ाकर नाग देवता का पूजन किया। शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। पहाड़ी महादेव पर आयोजित मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मंगलवार को पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में "हर हर महादेव" के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। हजारों की संख्या में आए शिव भक्त व कावंरियों ने जलाभिषेक किया। बता दें कि श्रावण मास में शिवभक्तों व कांवरियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। इसी क्रम में नागपंचमी के पावन पर्व पर मेजा के भटौती पहाड़ी स्थित पहाड़ी महादेव मंदिर में मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर हर हर महादेव के नारे लगाए। सुबह तीन बजे से चार बजे तक छुट पुट शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा था जैसे ही पांच बजे की संख्या बढ़ने लगी और दोपहर बाद तक हजारों की संख्या में कावंरियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पहाड़ी महादेव पर मेला लगा रहा। कहीं-कहीं लोगों ने निर्जन स्थानों पर भी दूध और लावा परंपरागत ढंग से गिराया जहां सर्प आने की संभावना थी। यहीं नहीं घर-घर इसलिए पूजन किया गया कि नाग देवता उनके परिवार की रक्षा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad