Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

लोकतंत्र और लोकलाज की सुरक्षा के लिए सपा का साथ जरूरी : अनीता सिंह

SV News

बड़ी संख्या मे महिलाओं ने लिया सपा की सदस्यता

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर वरिष्ठ सपा नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह की पत्नी पूर्व प्रधान भडे़वरा अनीता सिंह ने रविवार को मेजा के भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर समाजवादी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनीता सिंह के नेतृत्व मे सम्पन्न हुए इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे अस्सी (80) महिला बहनें प्रारम्भिक सदस्य बनीं।
सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और लोकलाज को सुरक्षित हाथों मे सौंपना जरूरी है, और वह सुरक्षित हाथ तथा मजबूत नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं।

SV News

पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत पर बल देते हुए अनीता सिंह ने कहा कि सभी वर्ग की महिलाओं को भी आगे आकर समाजवादी पार्टी की ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनना पड़ेगा, क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार मे देश और देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर श्रीमती उर्मिला देवी, विमलादेवी, केलादेवी, सुनीतादेवी, शिवकुमारी, अनारकली, चन्द्रावती, सरोजकुमारी, मीरा देवी, मनोरमा, मुन्नी देवी, अन्नू देवी, देव कली, सधरी देवी, संगीता देवी, मालती देवी, सुधा देवी, प्रभावती देवी, रीता, विन्दू, सुशीला देवी, प्रियंका सहित बड़ी संख्या मे महिलाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad