मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के उपरौडा गांव निवासी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसका अंतिम संस्कार सिरसा छतवा गंगा घाट पर किया गया। समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
बता दें कि मेजा के उपरौडा गांव निवासी प्रदीप चंद्र यादव उर्फ लल्लू सरपंच सिरसा साधन सहकारी समिति के चार बार अध्यक्ष रहे हैं। गुरुवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से अध्यक्ष का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उनके निधन से गांव परिवार में शोक की लहर है। शुक्रवार की दोपहर सिरसा के छतवा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष के निधन पर सिरसा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्यामकृष्ण सिंह उर्फ पप्पू यादव, साधन सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष रामसागर यादव उर्फ मुखिया, कमलचन्द्र यादव, रामकिशोर उर्फ गज्जा (बीडीसी), महेन्द्र यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।