Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज मे कुइया बदमाश की दहशत, पलक झपकते ही चलाता है गोली, उसे कैसे पकड़ेगी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के बमरौली इलाके में पांच दिन पहले हुए गोलीकांड के मामले में फरार बदमाश कुइया पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूरामुफ्ती पुलिस काफी सक्रियता बरत रही है। कुइया के बारे में कहा जाता है कि वह पलक झपकते ही गोली चला देता था। ऐसे में पुलिस बड़ी सावधानी के साथ उसे गिरफ्तार करने में लगी है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव निवासी ग्यास पांच दिन पहले बमरौली में रहने वाले धर्मेंद्र से मवेशी खरीदने आया था। यहां वह धर्मेंद्र से बातचीत कर रहा था, उसी समय बदमाश कुइया समेत पांच लोग वहां आ गए। ग्यास को अपशब्द कहते हुए उस पर टूट पड़े थे। कुइया ने अपने साथियों के ललकराने पर तमंचा से ग्यास पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि ग्यास ने सिर झुका लिया, जिस कारण गोली उधर से गुजर रहे नत्थूलाल को लग गई थी। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन कुइया पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसके नाते-रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसके गिरफ्तार चारों साथियों से पूछताछ की तो पता चला कि कुइया बात-बात में गोली चला देता है। वह हमेशा तमंचा लेकर चलता है। वह कई बार ऐसा कर चुका है, जिस कारण क्षेत्र में उसके नाम की दहशत है। पुलिस को यह बात पता चली तो उसकी गिरफ्तारी को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुखबिरों को लगाया गया है ताकि उसकी सही लोकेशन के बारे में पता चल सके और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती नत्थू लाल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गोली लगी थी। डाक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी है, लेकिन अभी नत्थू लाल की हालत ठीक नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad