मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के डेलौंहा गांव मे कुंए मे बीती रात नीलगाय के गिर जाने की जानकारी जब सुबह ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने वन विभाग को सुचना देते हुए कुएं मे गिरे नीलगाय को निकालने के प्रयास में जुट गए। तब तक वन विभाग के दरोगा भी पंहुच गए।
बता दें कि शुक्रवार की बीती रात लगभग ग्यारह बजे मेजा के डेलौंहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल कुएं मे एक नीलगाय गिर गया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और वन विभाग टीम को दी। सुबह नीलगाय को सुरक्षित निकालने के लिए वन विभाग दरोगा लालचंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से नीलगाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। नीलगाय को बाहर निकालने के लिए गांव के राजेश विश्वकर्मा, बजरंगी, शीतला प्रसाद पटेल, शमशेर अली, कलक्टर, रक्षा यादव, वीरेन्द्र कुमार सहित वन विभाग के भास्कर श्रीवास्तव सहित कई लोग जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक नीलगाय को बाहर नही निकाला जा सका था।