Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : एडीजे प्रथम का कोर्ट रूम और चैंबर सील, हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासनिक समिति के निर्देश पर इलाहाबाद जिला न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पर कार्रवाई करते हुए उनका कोर्ट रूम और चैंबर सील कर दिया गया है। सूचना है कि कार्रवाई मंगलवार को आधी रात के बाद की गई। 

आधी रात के बाद कोर्ट पंहुचे जिला जज

सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक समिति के निर्देश पर प्रयागराज के जिला जज संतोष राय मंगलवार की रात में करीब एक बजे कोर्ट पहुंचे। रात में जिला जज को देख कर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिला जज सीधे एडीजे प्रथम राम किशोर शुक्ल के कोर्ट रूम पहुंचे और उसे सील करवा दिया। उनका चेंबर भी सील कर दिया गया है। इस कार्यवाही से बुधवार को उनकी कोर्ट में कोई न्यायिक कामकाज नहीं हो सका। कचहरी में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रशासनिक टीम जिला न्यायलय पहुंची और जिला जज के साथ दस्तावेजों का निरीक्षण किया। हाई कोर्ट प्रशासनिक कमेटी की कार्यवाही को देखते हुए जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। बिना जांच के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad