Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : घर से नाराज छात्रा ने नए यमुना पुल से नदी मे लगाई छलांग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार दिन में छात्रा खुशी गुप्ता ने छलांग लगा दी। हालांकि नाविकों ने उसे बचा लिया। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कच्ची सड़क दारागंज के रहने वाले रवि गुप्ता की बेटी खुशी बीए की छात्रा है। बुधवार की रात घर वालों ने पढ़ाई के लिए उसे डांटा था। इससे नाराज होकर रात में उसने खाना नहीं खाया था। सुबह वह चुपचाप घर से निकली और नए पुल से कूद गई। नाविकों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। खुशी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके मां-बाप तथा अन्य घरवाले अस्पताल पहुंच गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad