Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जिला पंचायत सभागार मे अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा द्वारा भव्य शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विजयदशमी के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में शस्त्रपूजन कार्यक्रम प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 देवराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचयात अध्यक्ष डॉ0 वी0 के0 सिंह रहे। कार्यक्रम में आये हुए कुल 11 विशिष्ट अतिथियों को जिलाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जिसमे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 देवराज सिंह,अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री उ प्र सरकार डॉ0 नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चन्यायालय विष्णु शरण सिंह,समाजसेवी महेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अमरेंद्र नाथ सिंह,कल्याणिका साधना सदन आश्रम के संस्थापक हरि बहादुर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कोरांव जीत बहादुर सिंह,नगर निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह रहे। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविराज सिंह ने शस्त्रपूजन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शस्त्र को धारण करने का अधिकार उसी को है,जो शास्त्र से परिचित हो अन्यथा व्यक्ति अपराधी, आतंकवादी और पापी भी बन सकता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जीत बहादुर सिंह ने कहा कि इस देश का संविधान क्षत्रियों के रक्त से बना है। सरदार पटेल के एक आह्वान पर सैकड़ों रजवाड़ों ने भारत गणराज्य में विलय कर दिया।

SV News

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0 के0 सिंह ने समाज की महिलाओं को शिक्षित करने पर बल देते हुए कहा कि यदि लड़कियां शिक्षित होंगी तो वह दो घरों को सुखी रखेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता में है।
जिलाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने महासभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना, क्षत्रिय कन्याओं का विवाह करवाना तथा प्रयागराज में महाराणा प्रताप भवन का निर्माण कराना प्रमुख संगठन का प्रमुख लक्ष्य है जिस हेतु निरन्तर प्रयास जारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 देवराज सिंह ने क्षत्रिय महासभा के अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि हम लोग साधन के अभाव के बावजूद सुदूर गावो में जाकर नशामुक्ति व दहेज के विरोध में क्षत्रिय समाज को जागरूक करने का कार्य किया करते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी सही दिशा में कार्य कर रही है यह देखकर मेरी उम्र बढ़ गयी है।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में अवकाशप्राप्त न्यायमूर्ति अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ0 नरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शरण सिंह पुजारी,पूर्व अध्यक्ष हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अमरेंद्र नाथ सिंह,नगर निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, अवकाशप्राप्त न्यायाधीश जनार्दन सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने विचार व्यक्त किये। 
कार्यक्रम में उपस्थित हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन, विक्रम जीत सिंह भदौरिया,अभिषेक चौहान,सुनील सिंह मिंटू,तेजभान सिंह,अशोक सिंह, कलहंस,सभाजीत सिंह,ओम प्रताप सिंह, शिक्षक प्रवक्ता मनोज सिंह,डॉ0 कौशलेंद्र सिंह,प्रवक्ता अजय सिंह, बृजेन्द्र सिंह,गुंजन सिंह,अभयराज सिंह,अनिल सिंह,भूपेंद्र नारायण सिंह,ग्राम प्रधान बजहाँ राजेश सिंह,ढोकरी से अखिलेश्वर सिंह,राजेश सिंह,झूंसी अजय सिंह अधिवक्ता शुभ्रा सिंह,डॉ0 प्रज्ञा सिंह,गुडिया सिंह,प्रतिकांक्षा सिंह,अदिति सिंह, डॉ0 आकांक्षा सिंह आदि क्षत्राणियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के संरक्षक शिवशंकर सिंह,कृष्ण बहादुर सिंह ,सत्येंद्र सिंह,ओ0पी0सिंह,सुनील सिंह,गिरधारी सिंह,इजलेश सिंह, आर0के0एस0 चौहान, इंजीनियर राजेश सिंह, अजय सिंह राजकुमार, जनमेजय सिंह, प्रेम शंकर सिंह , राजेश प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय फौजी,संदीप रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह,विकास सिंह, अजय सिंह गहरवार,सर्वजीत सिंह,अनिल सिंह दिनेश सिंह सोमवंशी, संजय सिंह, राणाप्रताप चंदेल सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad