प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के हनुमानगंज में बरावफात जुलूस के दौरान राषट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं आयोजकों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।
हनुमानगंज में मुस्लिम कमेटी को ओर से शनिवार की रात को बारावफात का जुलूस निकाला गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस में तिरंगे का अपमान किया गया था। बाद में तिरंगे का अपमान करते भी लोग दिखे। राष्ट्रीय ध्वज पर पैर रखकर लोग बैठे रहे। इसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आयोजक ग्राम प्रधान सरायलाहुरपुर का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है।