प्रयागराज (राजेश सिंह)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से एक दर्जन इंस्पेक्टर व दो दर्जन से ज्यादा सब इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित कर दिया। शुक्रवार देर रात एसएसपी ने प्रयागराज की पुलिस मे फेरबदल करने के लिए ट्रांसफर रेल चला दिया। जिसमे निरीक्षक ब्रिजेश सिंह थानाध्यक्ष जार्जटाउन से थानाध्यक्ष नैनी, निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा विवेचना सेल अपराध शाखा से थानाध्यक्ष मेजा, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर प्रभारी यूपी डायल से प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी, निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक करेली से प्रभारी निरीक्षक मांडा, निरीक्षक रामाश्रय यादव अतिरिक्त निरीक्षक करेली से प्रभारी निरीक्षक करेली, निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बारा, निरीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक नैनी से प्रभारी यूपी डायल, निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक मांडा से विवेचना सेल अपराध शाखा, निरीक्षक यशपाल सिंह विवेचना सेल अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर, निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक खीरी से विवेचना सेल अपराध शाखा, निरीक्षक कमलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक बारा से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना हंडिया, निरीक्षक सुनील कुमार बाजपेई पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना झूंसी, उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मेजा से थानाध्यक्ष जार्जटाउन, उपनिरीक्षक अमित कुमार राय थानाध्यक्ष फूलपुर से विवेचना सेल अपराध शाखा, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष शाहगंज, उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय थानाध्यक्ष शाहगंज से थानाध्यक्ष सराय इनायत, उप निरीक्षक सुशील कुमार दुबे थानाध्यक्ष सराय इनायत से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक महावीर सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बड़ागांव थाना सोरांव, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी चौकी प्रभारी यूनाइटेड थाना औद्योगिक क्षेत्र से थाना धूमनगंज, उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह चौकी प्रभारी बख्शी थाना दारागंज से प्रभारी चौकी भीरपुर थाना करछना, उपनिरीक्षक राम बहादुर चौकी प्रभारी भीरपुर से चौकी प्रभारी बस्सी थाना दारागंज, उपनिरीक्षक जग नारायण चौकी कर्बला थाना खुल्दाबाद से चौकी प्रभारी कर्बला थाना खुल्दाबाद, उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना थरवई, उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र थाना मेजा से चौकी प्रभारी यूनाइटेड थाना औद्योगिक क्षेत्र, उपनिरीक्षक महेश मिश्रा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राजरुपपुर थाना धूमनगंज, उप निरीक्षक सचिन्द्र यादव पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी डांडी थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक राम बहादुर वर्मा पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइंस, उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी दिघिया थाना मांडा, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह चौकी प्रभारी बड़ोखर थाना कोरांव से थाना कर्नलगंज, उपनिरीक्षक हरीश चंद्र शर्मा चौकी प्रभारी दिघिया थाना मंडा से थाना उतरांव, उपनिरीक्षक अबू तालिब जैदी पुलिस लाइन से थाना कोरांव, उपनिरीक्षक महेश चंद्र पुलिस लाइन से थाना उतरांव, उपनिरीक्षक मंगला सिंह यादव पुलिस लाइन से थाना सोरांव, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पुलिस लाइन से थाना घूरपुर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार पांडे पुलिस लाइन से थाना मेजा, उपनिरीक्षक शमशाद हुसैन खान पुलिस लाइन से सुरक्षा हाईकोर्ट, उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद उच्च न्यायालय सुरक्षा से थाना उतरांव, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु मोनिस आलम पुलिस लाइन से थाना फूलपुर, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु आकाश कुमार पुलिस लाइन से थाना धूमनगंज स्थानांतरित किया गया। जिससे एक बार प्रयागराज पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।