विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने तहसील परिसर मे मनाया जश्न
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा बार एसोसिएशन चुनाव में महेंद्र दुबे अध्यक्ष व चन्द्रमणि शुक्ला मंत्री निर्वाचित हुए।
बता दें कि मेजा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकाबले मे 317 मत पाकर महेंद्र दुबे अध्यक्ष और मंत्री पद पर चन्द्रमणि शुक्ला 290 मत पाकर विजयी हुए। शुक्रवार शाम करीब सात बजे आए परिणाम मे महेंद्र दुबे ने 317 वोट पाकर देवानंद को 52 वोटों से हराया।
वहीं मंत्री पद के चन्द्रमणि शुक्ला ने 290 मत पाकर दुसरे नंबर पर रहे अतुल वैभव द्विवेद्वी को 80 मतों से हराया। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए। तहसील परिसर मे विजयी प्रत्याशियोें के समर्थकों ने जश्न मनाया। मेजा बार एसोसिएशन के चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र दुबे, श्रीकान्त तिवारी, देवानंद सिंह व रामेश्वर मिश्रा ने दावेदारी की थी। वहीं मंत्री पद के लिए चन्द्रमणि शुक्ला, उमाशंकर पाठक, अतुल वैभव द्विवेदी, प्रभाकर श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव व कामेश्वर पटेल ने ताल ठोंकी थी। बाकी के पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं।