Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी, दहेजलोभियों ने रविता को निकाला घर से

SV News

हाथों की मेहंदी भी न छूटी और ससुराल छूट गया... शादी को महीना भी नहीं गुजरा और दुल्हन को निकाला घर से

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पैरों की महावर और हाथों की मेहंदी नहीं छूटी लेकिन एक नव विवाहिता का ससुराल छूट गया। कौशांबी जनपद में सैनी के भैरवपुर गांव में दहेज में पांच लाख रुपये नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को शादी के माह भर बाद ही पिटाई कर घर से भगा दिया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
मंझनपुर के टेनशाह आलमाबाद निवासी हीरालाल की बेटी रविता देवी ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2022 को भैरवपुर निवासी फूल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालियों का जुल्म कम नहीं हुआ। उसका आरोप है कि 28 मई 2022 को ससुरालियों ने उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। साथ ही धमकी दिया कि बिना दहेज की मांग पूरी किए वापस आई तो हत्या कर दी जाएगी।
विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिवारवालों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने सैनी पुलिस से कई बार शिकायत किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर पुलिस ने पति फूल सिंह, सास ब्रह्मपति देवी, देवर ज्ञान सिंह व ससुर नंदकिशोर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad