प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर में मेंहदौरी चौराहे के पास शनिवार की रात में सीआरपीएफ के एक जवान ने फायरिंग करके खलबली मचा दी। लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। मौके पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने छानबीन की। वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि नशे में धुत जवान ने फायरिंग की थी। अपनी कारस्तानी के चलते विभाग से निलंबित भी हो चुका है। शनिवार रात चौराहे उसने किसी से विवाद किया और इसके बाद गोली चला दी। पुलिस ने उसके घर पर छापामारी की और असलहा तलाश करने में लगी रही। हालांकि वह अपने घर पर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि फायरिंग से कोई हताहत नहीं है। जांच की जा रही है।