Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : चाकू से गोदकर साइकिल सवार वृद्ध की हत्‍या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनापार मे साइकिल सवार वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। यमुनापार में घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी 60 वर्षीय नंदलाल भारतीय पुत्र हजारीलाल मजदूरी करता था। शनिवार को वह मजदूरी करने शहर गया था। देर रात को साइकिल से अपने घर को वापस लौट रहा था। नैनी थाना क्षेत्र के तेंदुआवन गांव के पास किसी ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। रात में राहगीरों की निगाह झाडि़यों में पड़ा देखा तो सूचना तत्काल पुलिस को दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची पुलिस ने झाडि़यों के आसपास जांच-पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर सीओ करछना अजीत सिंह चौहान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पहुंचे। हत्या के कारणों का पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल अभी हत्‍यारे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। 
सीओ करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। किसने और हत्‍या क्‍यों की गई, इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। परिवार के सदस्‍यों से भी पूछताछ कर जानकारी पुलिस जुटा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad