Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ मे मोबाइल लूट मे छात्र को गोली मारने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के परेड मैदान में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की भोर में मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पकड़ने के साथ ही उनके भाग रहे एक अन्य साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

SV News

पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इन तीनों ने चार दिन पहले मोबाइल लूटने का विरोध करने पर छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। गंगापार के झूंसी निवासी शुभम यादव बीकाम का छात्र है। मंगलवार को कोचिंग से घर लौटते समय परेड मैदान में वह आराम करने के लिए बैठ गया था। उसी समय बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने लगे थे। शुभम ने विरोध किया तो तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। बदमाशों की तलाश में कीडगंज पुलिस जुटी थी। 
शुक्रवार की भोर में कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश परेड मैदान में मौजूद हैं।

SV News

उन्होंने अतरसुइया पुलिस की सहायता से बताए गए स्थान पर जैसे ही घेराबंदी की तो वहां कुछ युवक मौजूद थे। पुलिस ने उन्‍हें चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो राज उर्फ रोमियो निवासी संजय नगर अल्लापुर और रजत पासी निवासी बाराडीह हासिमपुर के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनके भाग रहे साथी प्रकाश पासी निवासी गणेश नगर कैंट को गिरफ्तार कर लिया। कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव का कहना है कि इन्हीं दिनों बदमाशों ने छात्र शुभम को गोली मारी थी। घायल बदमाशों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश पासी से थाने में पूछताछ की जा रही है। तीनों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad