Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

समाजसेवी के पुण्यतिथि पर वृध्दाश्रम मे कंबल वितरित

SV News

यमुनापार, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के मेजारोड (लोटाढ) गांव निवासी समाजसेवी रामगोपाल सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी प्रयागराज मे सैंकडों वृद्धों को कंबल वितरित किया गया। यह कार्य पत्रकार राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

SV News

पत्रकार राजेश सिंह ने सर्वप्रथम अपने स्व. पिता रामगोपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वृध्दाश्रम मे पंहुचकर वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इस पुनीत कार्य मे उनकी पत्नी सुनीता सिंह, पुत्री श्रेया सिंह, भतीजे प्रशांत सिंह (तितली) ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान राजेश सिंह ने कहा पिताजी की छठवीं पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद कर काफी खुशी का अहसास हो रहा है। वैसे वृद्ध लोगों को खुश रखना हमारी जिम्मेदारी भी बनती है। इस मौके पर पारिवारिक मित्र राकेश श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह सहित वृध्दाश्रम के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad