Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सर्दी में जले अलाव, बेसहारा लोगों में खुशी

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

सर्दी तेज होने के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में अलाव जलने लगे हैं। लोगों ने अलाव तापना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट से गलन शुरू होने के बाद लोग ठिठुरने लगे हैं। धूप अब गुनगुनी लग रही है। सुबह-शाम लोगों की दिनचर्या बदली है। रात को ओस और सुबह कोहरे का असर भी दिख रहा है।सर्दी बढ़ने से तहसील प्रशासन ने भी बाजारों,चौराहों पर अलाव जलाने का फरमान जारी कर दिया है। वहीं इसका असर भी देखने को मिल रहा है।मेजा खास बाजार में कल लकड़ी का गट्ठर गिराया गया और आज से अलाव जलना शुरू हो गया है।राह चलते लोगों और बाजार वासियों ने अलाव जलाने से खुशी जाहिर की है।यह तो सच है कि इस वर्ष  तहसील प्रशासन ने समय से अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है।जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।मेजा खास निवासी महंगी रजक ने अलाव जलाने पर खुशी जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad