Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रत्येक व्यक्ति को चारों पुरुषार्थों की जरूरत - योगेश शुक्ल

 सातवें दिन की यात्रा ग्राम खोरिया से आगे बढ़ी

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

शनिवार को यात्रा के सातवें दिन ग्रामीणों द्वारा मिल रहे अपार जन समूह को संबोधित करते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को उस व्यवथा की आवश्यकता है जो उसे उसके धर्म अर्थ काम मोक्ष चारों पुरुषार्थों के सिद्धि में सहायक हो। भारती सनातन धर्म ने इसी प्रकार की परिकल्पना समाज को दिया था,

। पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने उसी व्यवस्था को एकात्म मानव दर्शन के रूप में परिभाषित किया था। दिन दयाल जी ने कहा था कि एकात्म मानव दर्शन ही समाज के लिए कल्याण कारी मार्ग है।आज यात्रा के सातवे दिन ग्राम खोरिया में रात्रि विश्राम के टौंस नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यात्रा को प्रधान रमा निवास पाल और संदीप सिंह अपने सैकड़ो समर्थको संग यात्रा को अपने गांव के सीमा तक पहुंचाया। रैपुरा पहुंचने पर श्याम बाबू प्रजापति ने यात्रा का स्वागत किया। खुझी पहुंचने पर आशीष पाल प्रधान , नीरज त्रिपाठी ने स्वागत किया।खपटिहा पहुंचने पर प्रधान कृष्ण कुमार बिंद, पिपरहता पहुंचने पर रत्नाकर तिवारी ने स्वागत किया। देउरा यात्रा पहुंचने पर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर ओझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सर्वेश पांडेय ने अपने सैकड़ो समर्थकों संग यात्रा का स्वागत कर आरती स्थल पर ले गए।    

आज यात्रा में प्रमुख रूप से वीरेंद्र शुक्ल, उग्रसेन सिंह, तारकेश्वर तिवारी, सुनील तिवारी, धनंजय पांडेय, राजेश तिवारी, राकेश भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनूप शुक्ल, रज्जन मिश्र, हरी मोहन पांडेय, हरी कांत,घनश्याम पांडेय पूर्व प्रधान, कृष्ण कांत , रघुनंदन गुप्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad