मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। नगर पंचायत सिरसा की लापरवाही के चलते मौनी अमावस्या पर एक बार फिर गंगा के दूषित पानी में लोग आस्था की डुबकी लगाने को मजबूर है, लेकिन मामले से अनजान बना प्रशासन लोगों की समस्याओं को दूर करने में कोताही बरत रहा है।
बता दें कि नगर पंचायत सिरसा के नालों का दूषित पानी गंगा फेरी घाट पर कई वर्षों से बहाया जा रहा है। जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं उसी स्थान पर मजबूरन लोग नाले के पानी में आस्था की डुबकी लगाने को मजबूर हो रहे हैं। मकर संक्रांति पर तो कुछ लोगों ने उसी स्थान पर डुबकी लगाई थी, लेकिन इस बार कुछ लोगों ने घाट को बदल दिया है। जो दूर जाकर गहरे पानी में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में हादसे का भय बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। साफ-साफ देखा जा रहा है जो गंगा नदी को दूषित किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जहां स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रहे हैं। नगर पंचायत सिरसा शासन की मंशा पर पलीता लगा रहा है।