Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: इंडियन आयल डिपो के पास घर मे फटा सिलिंडर, महिला की हालत गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झलवा में इंडियन आयल डिपो के पास स्थित मकान में शुक्रवार को दोपहर में एक मकान में तेज धमाके के साथ सिलिंडर मे ब्लास्ट हो गया। इससे मकान का छत ध्वस्त हो गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका उपचार एसआरएन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिलिंडर में लीकेज था। महिला ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई सिलिंडर में विस्फोट हो गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad