Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा कोहड़ार मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित

 बैठक में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया



मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

भारतीय जनता पार्टी मंडल कोहड़ार कार्य समिति की एक बैठक बुधवार को कोहड़ार स्थित मां सत्यवती पब्लिक स्कूल में मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई,जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल रहे।

 बैठक को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्नन शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत करने और प्रत्याशी को जिताने का कार्य करते हैं।

Svnews

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि 2024 में आने वाले चुनाव में  हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, के कार्यकाल में देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है।पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी जैन ने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे।पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वीरेंद्र शुक्ल ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजीव द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मेजा कामेश्वर पटेल,अमरेश मिश्र,शिवशंकर मिश्र,शिव बदन शुक्ल,आदर्श कुमार मिश्र,शशिकांत त्रिपाठी,सुषमा देवी,रुद्रमणि पांडेय,सर्वेश त्रिपाठी,रमाशंकर तिवारी,पवन तिवारी,राजकुमार मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad