Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा मंडल कार्य समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

भारतीय जनता पार्टी मेजा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर आम जनमानस के हितों के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए कार्य कर रही है।विकास के कारण आज भारत दुनिया में अग्रणी भूमिका की ओर तेजी से बढ़ रहा है।बैठक मे सरल ऐप को लोड करने व मध्यम वर्ग के लिए लाभदायक बजट पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यअतिथि ने एमएलसी भाजपा प्रत्याशी के जीतने की सब को बधाई दिया। श्री मौर्य ने एमएलसी चुनाव में ब्लॉक् मेजा के संयोजक अमरेश तिवारी को पुष्पगुच्छ देकर मेरी प्रशंसा करते हुए बधाई दिया।कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के जिला संयोजक अमरेश तिवारी और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मेजा कामेश्वर पटेल ने किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रूप नारायण मिश्रा, मंडल महामंत्री राजीव तिवारी, राजन मिश्रा, रमाकांत पाण्डेय विनय शुक्ला अम्बुज मिश्रा, गामा पटेल हिरालाल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad