Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: प्रेम-प्रसंग में 11वीं के छात्र को मारी गोली

SV News

साथ में पढ़ने वाले दो लड़को ने साथी संग किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे 11वीं के छात्र को गोली मार दी गई। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में साथ में पढ़ने वाले दो साथियों समेत तीन लड़को ने तमंचे से गोली मारी। उसे गंभीर अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गंगानगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी छगन लाल साहू चाय की दुकान चलाते है। उनका बेटा मनीष कुमार साहू शांतिपुरम स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। उसके साथ दो लड़के पढ़ते थे। इस बार वह दोनों दूसरे स्कूल में पढ़ने लगे थे।

SV News

परिजनों के मुताबिक रोज की तरह 16 फरवरी को सुबह साइकिल से कोचिंग गया था। वहां से डेढ़ बजे वह छूटा तो साइकिल से ही घर लौट रहा था। शांतिपुरम में शिवगंगा विद्या मंदिर स्कूल के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोक करके गाली गलौज करने लगे। मनीष ने विरोध किया तो उनमें से एक लड़के ने तमंचा निकाल करके उसे गोली मार दी। मनीष के पेट में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े लेकिन बाइक सवार तीन लड़के मौके से भाग गए। मनीष वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर फाफामऊ थाना प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद घरवालों को खबर दी गई। छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि छात्र ने हमला करने वाले दो लड़कों का नाम बता दिया है। तीसरे को नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैटिंग, मैसेज, फोटो और वीडियो मिले हैं। जो प्रेम-प्रसंग की तरफ इशारा कर रहे हैं। लड़की उनके क्लास में पढ़ने वाली है। जिसे मनीष और हमलावर युवक दोनों अपना मानते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में पिछले कई महीने से तना-तनी चल रही है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad