मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/विमल पाण्डेय)। इलाकाई थाना क्षेत्र के डेलौहा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लगने से दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गये। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार डेलौहा निवासी ज्ञान चंद पटेल घर के बगल में बने छप्पर में अपने मवेशियों को बांध रखा था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घंटों कड़ी मशक्कत करते हुए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक छप्पर में बंधे दो मवेशी झुलस गए थे और छप्पर जलकर राख हो चुका था।