![]() |
सांकेतिक फोटो - सूरज वार्ता |
प्रयागराज (राजेश सिंह)। माफिया अतीक अहमद के पुत्र के सोमवार को आत्मसमर्पण करने की चर्चा जोरों पर रही। इसके चलते कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि दोपहर बाद तक उसका कहीं पता नहीं रहा। सोमवार को करीब 10 बजे कोर्ट खुलते ही कचहरी में एकाएक चर्चा उड़ी की राजू पाल हत्या कांड के आरोपी और अतीक अहमद के पुत्र ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसको लेकर भारी भीड़ जमा हो गई।
काफी देर बाद पता चला कि अभी सरेंडर नहीं किया जा सका है। वकीलों का कहना है कि कुछ देर में हो सकता है, लेकिन दोपहर साढ़े बारह बजे तक सरेंडर नहीं किया जा सका था। अतीक के घर के अलावा पूरे मुहल्ले और कचहरी जाने के सभी रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।