प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना पूरामुफ्ती पुलिस 24 घंटे के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि रविवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त राजा बाबू पुत्र राम नरेश पासी निवासी निजामपुर पुरैनी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को 24 घण्टे के अन्दर मन्दर मोड़ थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त वांछित आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।