Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

व्यापार मंडल कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। रविवार को मेजारोड व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापार मंडल संरक्षक इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली त्यौहार की बधाई दी गई। व्यापार मंडल संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि इस त्यौहार से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। होली सिर्फ एक प्रेम और रंगों का त्योहार नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है।
 
SV News

वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी ने कहा कि यह पर्व हमें आपस में जोड़ता है। इसमें लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर आपसी सौहार्द और सहयोग बढ़ाने का काम करते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि होली त्यौहार पूरे देश में परंपरा हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मंत्री ओपी पांडे ने कहा कि होली पर्व हमारे देश में उपस्थित बहुसांस्कृतिक समाज की जीवंत रंगों का प्रतीक है। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को बधाई दी गई।
होली मिलन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देश राज सिंह, बाबा तिवारी, राजीव मणि नाथ तिवारी, नितेश तिवारी, योगेश शर्मा, धीरज दुबे, आकाश परसिया, गुरु ओझा, प्रदुम द्विवेदी, नईम अहमद, मुन्ना तिवारी, अंशु तिवारी, सूरज शुक्ला सत्या, आकाश मिश्रा, रोहित तिवारी, आशुतोष प्रजापति, नीरज यादव, मुन्ना पांडे, सुरेन्द्र तिवारी, रमेश उपाध्याय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad