Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गोइसरा समिति में कल्पना त्रिपाठी व बड़गड़ी में सुधाकर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए 

SV News

लालापुर, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। क्षेत्र के गोइसरा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए कल्पना त्रिपाठी पत्नी रमाशंकर त्रिपाठी उर्फ दुबरी महाराज को सभी निर्वाचित संचालकों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। सुरेन्द्र पाण्डेय को सभी निर्वाचित संचालकों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया।गोइसरा सघन सहकारी समिति लि के निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी गौरी शंकर सिंह व समिति चुनाव प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के द्बारा निर्वाचित अध्यक्ष कल्पना त्रिपाठी व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय को प्रमाण पत्र दिया। इसी क्रम में सहकारी समिति बड़गड़ी में सुधाकर सिंह उर्फ बड़कऊ पुत्र वंश बहादुर भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।चिल्ला सहकारी समिति में अनिल शुक्ल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।उपाध्यक्ष पूनम पांडेय निर्वाचित हुईं।कल्पना त्रिपाठी व सुधाकर सिंह एवं अनिल शुक्ल को निर्विरोध चुने जाने पर प्रधान डेराबारी वंदना सिंह पत्नी शेर बहादुर सिंह,प्रधान लालापुर शंकर लाल पांडेय, अम्बिका दत्त पाण्डेय छेदी गर्ग,महेंद्र पांडेय, कल्याण चन्द्र द्विवेदी,ब्रजेशानंद त्रिपाठी,बीरेन्द्र पांडेय, सतीश शुक्ल कुन्देन्दु धर द्विवेदी,मनीष पाण्डेय अमर पाल निषाद अरविन्द पाण्डेय शेषमणि द्विवेदी, बाबूजी यादव दीपक दिवेदी चिल्ला,गोपाल कृष्ण मिश्र,रमेश पांडेय,कृष्ण नारायण,सूरज दिवेदी,आशुतोष सिंह,नीरज पांडेय,प्रेमचन्द्र द्विवेदी,आदि ने बधाई दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad