Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: होली मिलन समारोह में शामिल हुई महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी "टीना मां"

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुट्ठीगंज महावीरन गली शिवसेना कॉलोनी में आयोजित प्रेरणा (एक नई ऊर्जा) के तत्वधान में सार्वजनिक होली मिलन समारोह संस्था के अध्यक्ष पिंकी जयसवाल के तत्वधान में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी टीना मां उपस्थित हुई। संस्था के अध्यक्ष पिंकी जयसवाल के द्वारा मुख्य अतिथि को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अन्य अतिथियों ने भी मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कौशल्या नंदगिरी टीना मां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले पर्व होली को बड़े ही धूमधाम से पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। उसी के उपलक्ष में आज हम लोगों ने प्रेरणा एक नई ऊर्जा के तत्वधान में आयोजित होली मिलन समारोह को मना रहे हैं। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने सभी को दिल से साधुवाद कहते हुए होली की शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए होली के गीतों पर सदस्यों ने जमकर ठुमके लगाए वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी।
इस बीच कार्यक्रम में पिंकी जयसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल योगेश दुबे महासचिव व्यापार मंडल मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार चौबे, राष्ट्रीय महिला उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष रूपाली अवस्थी, काजल, बबीता, जूही, कुलदीप रत्ना द्ववेदी, योगी सत्यम मीडिया प्रभारी, पवन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad